Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थाना कोतवाली हाटा पुलिस द्वारा 210.200 कि0ग्रा0 प्रतिबन्धित गौमांस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मारुति सुजुकी अर्टिगा वाहन, 02 मोबाइल फोन व 100/- रुपये नकद बरामद

 थाना कोतवाली हाटा पुलिस द्वारा 210.200 कि0ग्रा0 प्रतिबन्धित गौमांस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मारुति सुजुकी अर्टिगा वाहन, 02 मोबाइल फोन व 100/- रुपये नकद बरामद




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


कुशीनगर थाना हाटा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया डॉक्टर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 09.सितम्बर.2026 को थाना हाटा पुलिस द्वारा मारुति सुजुकी अर्टिगा वाहन संख्या UP 16 AQ 3377 से ले जायी जा रही नौ अदद झोलों में कुल दो सौ दस किलों दो सौ ग्राम प्रतिबन्धित गौमांस की बरामदगी की गयी। मौके से कार में सवार दो अभियुक्तों 1-शकील कुरैशी पुत्र स्वर्गीय इस्तेखार कुरैशी, निवासी बमडिया बनवीरपुर, थाना कोतवाली पड़रौना, जनपद कुशीनगर, तथा 2-फिरोज अली उर्फ साहेब आलम पुत्र रईस, निवासी बमडिया बनवीरपुर, थाना कोतवाली पड़रौना, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना हाटा पर मु0अ0सं0– 464/2026 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम व धारा 325 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


बरामदगी का विवरण


1. 09 अदद झोलों में कुल 210.200 किलोग्राम प्रतिबन्धित गोमांस।

2. 01 अदद मारुति सुजुकी अर्टिगा वाहन संख्या UP16 AQ 3377।

3. 02 अदद मोबाइल फोन।

4. 100/- रुपये नकद।

5. परीक्षण हेतु संरक्षित 03 अदद नमूने मय नमूना मोहर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies