Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बहराइच में आज रात पुलिस और शातिर अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़

 जनपद बहराइच में चैन स्नैचिंग की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण






बहराइच में आज रात पुलिस और शातिर अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़


आज देर रात क्राइम ब्रांच की स्वॉट व थाना मटेरा की संयुक्त टीम की शातिर अपराधी से पुलिस मुठभेंड़


चैन स्नैचिंग की घटना कारित करने वाले अभियुक्त के पैर में लगी गोली


अभियुक्त का आधा दर्जन से अधिक मुकदमों का आपराधिक इतिहास 


कई मुकदमों में था वांछित


अभियुक्त का एक साथी मौके का फायदा उठा कर फरार।जिसकी तलाश में कई टीमें कर रही हैं काम्बिंग


मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच सहित अधिकारीगण मौजूद


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बहराइच थाना मटेरा पुलिस को दिनांक 01.सितम्बर.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि वादी गंगोत्री पत्नी सुरेन्द्र नि० सुआगाड़ा थाना कोतवाली जनपद लखीमपुर अपने फूफा हरिद्वार पिता शंकरपुर निवासी जंगलीनाथ थाना नानपारा के यहाँ से वापस घर आ रही थी तभी गुलालपुरवा टोल प्लाजा से पहले दो अज्ञात बाइक सवार द्वारा झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र लेकर भाग गये। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मटेरा पर मु0अ0सं0 138/2026 धारा 304(2) पंजीकृत कराया गया पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा तीन टीमों का गठन करते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे । पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी खंगाले गए जिनसे पुलिस को दोनों अपराधियों के बारे में बेहद अहम सुराग प्राप्त हुए ।पुलिस टीमें लगातार अपराधियों की तलाश कर रही थी ,इसी  क्रम मे आज दिनांक 02/03.सितम्बर.2026 की रात्रि को क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम व थाना मटेरा पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दिनाक 02.सितम्बर.2026 को दो बदमाश चोरी की मोटरसाइकिल लिए हुए मटेरा से शंकर पुर नानपारा रोड़ पर बिलवा नहर मोड़ पर से जा रहे थे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होने पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नियत से फायर कर दिया, आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर की कार्यवाही में एक अपराधी को गोली दाँये पैर में लगी और वह गिर गया जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया ।पूछताछ से पता चला की घायल अपराधी फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब पुत्र मुग्गर निवासी अगपुरब शेख दाहिर थाना कोतवाली देहात का रहने वाला है ।जिसको उपचार हेतु सीएचसी रिसिया रवाना किया गया तथा उसका एक साथी असलम मोटरसाइकिल (UP40BF6651) से नानपारा की तरफ फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब के कब्जे से एक देशी तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर, एक चोरी की मोटरसाइकिल UP32GW4289 होंडा साइन व एक मंगल सूत्र पीलीधातु बरामद हुआ। फरार अभियुक्त असलम की तलाश पुलिस टीमों द्वारा की जा रही है, मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव एव अन्य अधिकारीगण द्वारा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies