Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लगातार लग रहे शिविर*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लगातार लग रहे शिविर



अब तक 616 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, 29 सितम्बर को मेन बाजार सम्भल में लगेगा विशेष स्वास्थ्य शिविर


सम्भल (बहजोई), 25 सितम्बर 2026


जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में जनपद सम्भल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए श्रम विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

निर्माण स्थलों पर कार्यरत कर्मचारियों/श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण पुलिस लाइन, 100 बेड अस्पताल बहजोई में 23 एवं 24 सितम्बर तथा चन्दौसी बाजार में 25 सितम्बर 2026 को किया गया। सहायक श्रमायुक्त सम्भल राम लखन पटेल ने बताया कि जनपद के विभिन्न कारखानों में कार्यरत श्रमिकों के लिए यारा फर्टिलाइजर, इण्डियन फोजन फूड, शुगर मिल सहित अन्य प्रतिष्ठानों में 22 सितम्बर से निरंतर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

अब तक कुल 616 श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण में बीपी, शुगर, बीएमआई एवं आई0जी0 आदि की जांच की गई है।

उन्होंने बताया कि 29 सितम्बर 2026 को तहसील रोड, सूरज प्लाजा के सामने मेन बाजार, सम्भल में दुकान/वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।

सहायक श्रमायुक्त ने सम्भल के दुकानदारों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों को शिविर में भेजकर बीपी, शुगर, बीएमआई एवं आई0ज. सहित आवश्यक स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं।

 जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies