Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बारिश के बीच गौशालाओं में गोवंशों की सुरक्षा पर प्रशासन की कड़ी निगरानी* जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार जनपद की समस्त गौशालाओं का सघन निरीक्षण

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


बारिश के बीच गौशालाओं में गोवंशों की सुरक्षा पर प्रशासन की कड़ी निगरानी



जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार जनपद की समस्त गौशालाओं का सघन निरीक्षण


सम्भल (बहजोई), 27 सितम्बर 2026

जनपद में लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन में आज जनपद की समस्त गौशालाओं का सघन स्थलीय निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं पशुधन प्रसार अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित गौशालाओं का निरीक्षण कर गोवंशों की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान गौशालाओं में गोवंशों की स्थिति, चारा-पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई, जल निकासी तथा स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का स्थलीय सत्यापन किया गया। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए अधिकारियों को गोवंशों की सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश के कारण जलभराव की स्थिति संज्ञान में आई। संबंधित गौशालाओं में जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए, ताकि जलभराव के कारण गोवंशों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

वहीं, अन्य गौशालाओं में गोवंशों के लिए चारा एवं पेयजल की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। संबंधित अधिकारियों एवं गौशाला प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि बारिश के दौरान चारा-पानी, जल निकासी, साफ-सफाई एवं गोवंशों के स्वास्थ्य की व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी बनाए रखें।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह द्वारा निरीक्षण अभियान की सतत निगरानी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मौसम की स्थिति को देखते हुए गौशालाओं में गोवंशों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। प्रशासन एवं पशुपालन विभाग की टीमें गौशालाओं की व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies