Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थाना कसया क्षेत्र में डोल मेला के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आयोजकों तथा डीजे संचालकों के साथ की गयी गोष्ठी

 थाना कसया क्षेत्र में डोल मेला के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आयोजकों तथा डीजे संचालकों के साथ की गयी गोष्ठी




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


कुशीनगर थाना कसया आज दिनांक 02.सितम्बर.2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कसया डॉ अजय कुमार सिंह द्वारा थाना कसया पर डोल मेला के आयोजकों एवं डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी की गई।


उक्त गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य डोल मेला के दौरान क्षेत्र में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तथा जनपद में अमन एवं शांति बनाए रखना था। गोष्ठी में उपस्थित आयोजकों एवं डीजे संचालकों को मेला स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने, भीड़ प्रबंधन, ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का अनुपालन तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी कसया डॉ अजय कुमार सिंह ने सभी संबंधितों से अपील की कि वे प्रशासन एवं पुलिस के साथ पूर्ण सहयोग करें ताकि डोल मेला शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके तथा किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से बचा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies