Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मातृ आंचल सेवा संस्थान के संस्थापक पुष्पलता सिंह को “कर्मवीर अवार्ड” से किया गया सम्मानित

 मातृ आंचल सेवा संस्थान के संस्थापक पुष्पलता सिंह को “कर्मवीर अवार्ड” से किया गया सम्मानित



यह सम्मान केवल पुष्पलता सिंह का नहीं, मातृ आंचल सेवा संस्थान से जुड़े प्रत्येक सहयोगी, सेवाभावी और शुभचिंतक का सम्मान है :- पुष्पलता सिंह संस्थापक मातृ आंचल सेवा संस्थान


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर मुंबई, महाराष्ट्र में मातृ आंचल सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं मानवीय सेवा कार्यों के लिए “कर्मवीर अवार्ड” से सम्मानित किया गया।


मातृ आंचल सेवा संस्थान की संस्थापक पुष्पलता ने कहां कि यह सम्मान मेरे लिए व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के विश्वास और सहयोग का सम्मान है, जो किसी न किसी रूप में संस्था के सेवा कार्यों से जुड़े हैं।

यह अवार्ड मैं मातृ आंचल सेवा संस्थान के समस्त सहयोगियों, दानदाताओं, सेवाभावी बंधुओं, शुभचिंतकों और उन सभी करुणामयी हृदयों को समर्पित करती हूँ, जिनके सहयोग से असहाय, बेसहारा, जरूरतमंद माताओं, दिव्यांगजनों, लावारिस शवों तथा जरूरतमंद मानव एवं जीवों की सेवा निरंतर आगे बढ़ रही है।


हमारा संकल्प है—

“जहाँ कोई नहीं, वहाँ मैं हूँ।”

“जिसका कोई नहीं, उसके लिए मैं हूँ।”


लेकिन इस संकल्प को सेवा के रूप में धरातल पर उतारने की शक्ति आप सभी के सहयोग और विश्वास से ही मिलती है।

आज के इस गरिमामय सम्मान के अवसर पर मैं विशेष रूप से

डॉ. विनय शाही जी, डी.आर. आर.पी. सिंह जी,डॉ बिपिन शाही जी एवं डॉ. डिसूजा जी

का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने सामाजिक सेवा के कार्यों को सम्मान देकर हमारा उत्साह बढ़ाया।

 कर्मवीर अवार्ड मेरे लिए सम्मान से अधिक एक जिम्मेदारी है।*

यह मुझे प्रेरणा देता है कि आगे और अधिक निष्ठा, संवेदना और समर्पण के साथ जरूरतमंदों की सेवा करती रहूँ।

आप सभी बंधुओं से पुनः करबद्ध निवेदन है कि अपना आशीर्वाद, स्नेह और सहयोग इसी प्रकार बनाए रखें, ताकि हम मिलकर अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सेवा पहुँचा सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies