Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत का त्वरित निस्तारण, पांच वर्ष पुराने भूमि सीमांकन विवाद का समाधान

 हम भारती न्यूज़ मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर


 


जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत का त्वरित निस्तारण, पांच वर्ष पुराने भूमि सीमांकन विवाद का समाधान


राजस्व एवं सिंचाई विभाग के संयुक्त प्रयास से गाटा संख्या 174 एवं 175 के मध्य सीमांकन विवाद सुलझा, मध्य गंगा नहर निर्माण खण्ड-8, बुलन्दशहर को दिलाया कब्जा


सम्भल (बहजोई), 01 सितम्बर 2026

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के समक्ष ग्राम सिकंदरपुर करछली, तहसील एवं जिला सम्भल निवासी सुंदर पुत्र भूर सिंह द्वारा भूमि एवं नहर निर्माण से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की गई। शिकायत में गाटा संख्या 174 एवं 175 के मध्य सीमांकन को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद का उल्लेख किया गया था।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार तथा उप जिलाधिकारी सम्भल विकास चन्द्र के निर्देशन में नायब तहसीलदार अरविंद कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर गाटा संख्या 174 एवं 175 के मध्य सीमांकन संबंधी विवाद का निस्तारण कराया गया।

जांच एवं सीमांकन के दौरान यह तथ्य सामने आया कि गाटा संख्या 174 एवं 175 के बीच सीमांकन का विवाद विगत लगभग पांच वर्षों से चला आ रहा था। सीमांकन विवाद के कारण नहर निर्माण के लिए भूमि को स्पष्ट रूप से चिन्हित करने तथा आवश्यक बैनामे की कार्रवाई में कठिनाई आ रही थी। साथ ही पूर्व में किए गए बैनामे के आधार पर संबंधित भूमि पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई भी नहीं हो पा रही थी।

राजस्व विभाग एवं सिंचाई विभाग के संयुक्त प्रयास से मौके पर सीमांकन संबंधी विवाद को सुलझाते हुए भूमि को स्पष्ट रूप से चिन्हित किया गया तथा मध्य गंगा नहर निर्माण खण्ड-8, बुलन्दशहर को संबंधित भूमि पर कब्जा दिलाया गया। इससे नहर निर्माण कार्य में आ रही बाधा दूर हुई और निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

इस प्रकार जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार तथा उप जिलाधिकारी सम्भल विकास चन्द्र के निर्देशन में राजस्व एवं सिंचाई विभाग के संयुक्त प्रयास से विगत लगभग पांच वर्षों से लंबित भूमि सीमांकन विवाद का प्रभावी ढंग से निस्तारण कराया गया।

इस कार्रवाई से न केवल लंबे समय से लंबित भूमि विवाद का समाधान हुआ, बल्कि नहर निर्माण कार्य में आ रही बाधा भी दूर हुई तथा संबंधित भूमि पर आवश्यक कार्रवाई का मार्ग प्रशस्त हुआ।

 जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies