Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गोवध का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा, 02 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद

 गोवध का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा, 02 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना गोला अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गोला मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 345/26 धारा 3/5 गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित अभियुक्तगण 1. अब्दुल रहमान उर्फ़ राजू , 2. नूरूल हसन पुत्र शान मोहम्मद निवासीगण इमलीडीहखूर्द थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया, कब्जे से एक अदद देशी तमंचा, दो अदद खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


बताते चलें कि आज दिनांक 03.अक्टूबर.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 345/26 धारा 3/5 गोवध निवारण अधिनियम में अज्ञात अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर द्वारा अभियोग से संबंधित दो मोटरसाइकिलों से चार बदमाशों के भागने की सूचना दी गयी। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस बल द्वारा चीनी मिल मालहनपार रोड पर चेकिंग की जा रही थी, तभी बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। जिसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग  की गयी, जिसमें एक बदमाश अब्दुल रहमान उर्फ राजू उपरोक्त के दाहिने पैर में गोली लग गयी तथा अन्य एक बदमाश मोटरसाइकिल लहरा जाने के कारण गिर गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके पर पकड़ लिया गया। पकड़े गये बदमाश की पहचान नूरूल हसन पुत्र शान मोहम्मद निवासी इमलीडीहखूर्द, थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये, जिनकी तलाश हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies