Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उनके चित्र का अनावरण व माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा, अहिंसा तथा संवैधानिक मूल्यों का पालन करने की शपथ दिलाई गई

हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर

बलरामपुर आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उनके चित्र का अनावरण व माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा, अहिंसा तथा संवैधानिक मूल्यों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, त्याग एवं स्वच्छता के आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज एवं राष्ट्र को सत्य, अहिंसा और सद्भाव की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। सत्य, अहिंसा, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्यों को अपने जीवन एवं कार्यप्रणाली में आत्मसात करना ही महात्मा गांधी जी के प्रति सच्चा सम्मान है।

इसी क्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया गया। उनके प्रसिद्ध संदेश “जय जवान, जय किसान” का उल्लेख करते हुए राष्ट्र निर्माण में जवानों एवं किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies