Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 एवं मतदेय स्थलों के सम्भाजन/समायोजन को लेकर बैठक आयोजित, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 एवं मतदेय स्थलों के सम्भाजन/समायोजन को लेकर बैठक आयोजित, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील




सम्भल (बहजोई), 17 अक्टूबर 2026

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में आज कलक्ट्रेट सभागार, बहजोई में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 तथा मतदेय स्थलों के सम्भाजन/समायोजन के संबंध में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।

बैठक में मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन, मतदाताओं की संख्या के आधार पर पुनर्निर्धारण, आवश्यकतानुसार नए मतदेय स्थल स्थापित करने तथा जर्जर भवनों में संचालित मतदेय स्थलों को उपयुक्त भवनों में स्थानांतरित करने पर चर्चा की गई। मतदेय स्थलों के सम्भाजन/समायोजन की कार्यवाही के अंतर्गत भौतिक सत्यापन, पुनर्निधारण, नए मतदेय स्थल स्थापित करने हेतु भवनों का चिन्हांकन एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रस्ताव तैयार कर मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। इस संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से 23 अक्टूबर 2026 तक आपत्तियां एवं सुझाव उपलब्ध कराने की अपील की गई। प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों के निस्तारण के उपरांत 26 अक्टूबर को सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा तथा 27 अक्टूबर 2026 को मतदेय स्थलों के प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को अनुमोदन हेतु भेजे जाने की प्रक्रिया निर्धारित है।

निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को होगा। दावे एवं आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। इनके निस्तारण की अंतिम तिथि 28 दिसंबर 2026 निर्धारित है, निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

बैठक में राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने तथा नए एवं पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाने में सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही फॉर्म-7 के माध्यम से नाम विलोपन संबंधी आपत्तियां प्रस्तुत करते समय सही एवं तथ्यात्मक जानकारी देने का अनुरोध किया गया। गलत घोषणा करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई के प्रावधानों से भी अवगत कराया गया।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति

बैठक में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सचिन कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी उमेश, समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव कृष्ण मुरारी सांख्यधार, जिला सचिव एडवोकेट अशोक राणा एवं चंदौसी विधानसभा अध्यक्ष उमेश कुमार यादव, बहुजन समाज पार्टी से सुभाष खागी एवं राम बहादुर सिंह, कांग्रेस के जिला सचिव साविर अली, बहजोई नगर अध्यक्ष शाहिद सैफी, प्रवक्ता सुनील शर्मा तथा पी.आर. सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies