हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
अपर जिलाधिकारी ने पीएम श्री विद्यालय आटा का किया निरीक्षण, शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सम्भल (बहजोई), 17 अक्टूबर 2026
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में आज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह ने विकासखंड बनियाखेड़ा के अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय आटा का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने विद्यालय के विभिन्न कक्षों, मल्टीपर्पज हॉल, मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) रसोई, एस्ट्रोनॉमी लैब एवं साइंस लैब आदि का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

.jpeg)