Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त से सम्भल के 2,82,455 किसान लाभान्वित, खातों में हस्तांतरित हुए 56.49 करोड़ रुपये

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 



प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त से सम्भल के 2,82,455 किसान लाभान्वित, खातों में हस्तांतरित हुए 56.49 करोड़ रुपये




पीएम किसान उत्सव दिवस पर जनपद मुख्यालय सहित विभिन्न केंद्रों पर हुआ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण



सम्भल (बहजोई), 30 अक्टूबर 2026

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर जनपद सम्भल में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार, बहजोई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  मा. प्रधानमंत्री जी के संबोधन एवं कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  जिला उपाध्यक्ष भाजपा नत्थू सिंह राणा, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में  मण्डल  उपाध्यक्ष भाजपा वीरपाल यादव, उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त  पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजू राणा, एवं  पूर्व मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा, भाजपा जसपाल सिंह  भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के अंतर्गत जनपद सम्भल के 2,82,455 किसानों के बैंक खातों में लगभग 56.49 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट योजना के अंतर्गत चयनित किसानों को तिलहन बीज मिनीकिट वितरित किए गए। इनमें  मुकेश कुमार,  ग्राम बडेरिया  कुसुम वती ग्राम नगलिया भूड ,कृष्ण पाल सिंह ग्राम चौपा शोभापुर, लोचन सिंह ग्राम अचलपुर , किशनलाल, ग्राम  ढकारी, महेन्द्रपाल  ग्राम रफीपुर ,जसपाल सिंह, ग्राम अचलपुर , लोकेश, ग्राम चितौरा , राजीव कुमार ग्राम भोजपुर, राजेश कुमार  भोजपुर शामिल रहे।

जनपद के विभिन्न केंद्रों पर भी हुआ सजीव प्रसारण


 मा. प्रधानमंत्री जी  के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र, सम्भल सहित समस्त विकासखंडों, ग्राम पंचायतों, एफपीओ, कृषि मंडियों, प्रधानमंत्री कृषि समृद्धि केंद्रों तथा प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) पर भी दिखाया गया।

जनपद में लगभग 21,547 कृषकों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। इनमें कृषक, सम्मानित किसान गण, ड्रोन सखी, पशु सखी, बैंक सखी तथा कृषि गतिविधियों से जुड़े अन्य व्यक्ति शामिल रहे। इसके अतिरिक्त जनपद में सक्रिय कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ), 67 साधन सहकारी समितियों, मंडी समितियों एवं कॉमन सर्विस सेंटरों पर भी कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तथा कृषि एवं किसान कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

  जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक, उप निदेशक कृषि अरुण कुमार त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी प्रबोध कुमार मिश्रा, एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

 जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies