हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
ग्राम गुमसानी में 65 लाख रुपये की बेशकीमती ग्राम समाज की भूमि कब्जामुक्त कराकर लिया गया कब्जा
0.7360 हेक्टेयर भूमि पर दर्ज संबंधित व्यक्तियों के नाम एसडीएम न्यायालय के आदेश से निरस्त, राजस्व अभिलेखों में ग्राम समाज के खाते में दर्ज हुई भूमि
सम्भल (बहजोई), 15 अक्टूबर 2026
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार तथा उप जिलाधिकारी सम्भल विकास चन्द्र के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम ने तहसील सम्भल के ग्राम गुमसानी में लगभग 65 लाख रुपये मूल्य की बेशकीमती ग्राम समाज की भूमि पर नियमानुसार कब्जा लिया।
प्रकरण में उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सम्भल नीरज कुमार द्विवेदी द्वारा 7 अक्टूबर 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में ग्राम गुमसानी स्थित आराजी गाटा संख्या 517, रकबा 0.7360 हेक्टेयर भूमि के संबंध में कार्रवाई की गई। न्यायालय के आदेश के तहत उक्त भूमि पर दर्ज संबंधित व्यक्तियों के नाम निरस्त कर भूमि को उसकी मूल श्रेणी-5 (कृषि योग्य भूमि—नई परती) में दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में नायब तहसीलदार अरविंद सिंह एवं राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त भूमि पर कब्जा लिया। एसडीएम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में संबंधित व्यक्तियों के नाम खारिज कर भूमि को ग्राम समाज के खाते में दर्ज करने की कार्रवाई की गई।
राजस्व विभाग द्वारा शासकीय एवं ग्राम समाज की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराकर नियमानुसार राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।
