Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना रेहरा बाजार परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई

 पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना रेहरा बाजार परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बलरामपुर थाना रेहरा बाज़ार आज दिनांक 04.अक्टूबर.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ0 जितेन्द्र कुमार द्वारा थाना रेहरा बाजार परिसर में आगामी मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।


बैठक में थाना क्षेत्र के मां दुर्गा प्रतिमा पण्डाल आयोजक, रामलीला आयोजक, ग्राम प्रधान, क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति, दोनों समुदायों के धर्मगुरु एवं डीजे संचालक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


      बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को उच्चाधिकारीगण द्वारा दिए गए आदेशों एवं निर्देशों तथा शासन द्वारा जारी गाइडलाइन से अवगत कराया गया। सभी से आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी समस्या अथवा विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया।


 उपस्थित सभी आयोजकों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।


इस दौरान प्रभारी थाना रेहरा बाजार श्री अनिल दीक्षित व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies