Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

विशेष मतदाता कैंपों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए पारदर्शिता एवं समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


विशेष मतदाता कैंपों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए पारदर्शिता एवं समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश



जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बबराला में लिया व्यवस्थाओं का जायजा, अपर जिलाधिकारी ने मौलागढ़ के दोनों मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण


सम्भल (बहजोई), 17 अक्टूबर 2026

निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण के अंतर्गत आज जनपद में आयोजित विशेष मतदाता कैंपों का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने बाबूराम सिंह इंटर कॉलेज, बबराला स्थित मतदेय स्थल पर आयोजित विशेष कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं अन्य संबंधित कर्मचारियों से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, नाम अपमार्जित कराने तथा मतदाता विवरण में संशोधन से संबंधित फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने नगर पंचायत बबराला के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रचार वाहन के माध्यम से विशेष कैंप का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को इसकी जानकारी मिल सके और वे मतदाता सूची में नाम शामिल कराने अथवा आवश्यक संशोधन के लिए आवेदन कर सकें। उन्होंने संबंधित सुपरवाइजर को अपने अधीनस्थ बीएलओ के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

अपर जिलाधिकारी ने मौलागढ़ के दोनों मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण

इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रिय सिंह ने तहसील चन्दौसी के अंतर्गत ग्राम मौलागढ़ स्थित मतदेय स्थल प्रथम एवं द्वितीय का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि 12 कॉलम वाले प्रारूप को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भरने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्राप्त फॉर्म-6 की संख्या का श्रेणीवार विवरण तैयार किया जाए। इसके अंतर्गत कुल प्राप्त फॉर्म-6, 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा अर्ह मतदाताओं से प्राप्त फॉर्म-6, महिला मतदाताओं से प्राप्त फॉर्म-6 तथा एएसडी श्रेणी एवं अन्य (अदर्स) श्रेणी के मतदाताओं से प्राप्त फॉर्म-6 का अलग-अलग संकलन करते हुए उनकी संख्या का योग तैयार किया जाए, ताकि प्राप्त आवेदनों का सही एवं व्यवस्थित विवरण उपलब्ध हो सके।

उन्होंने संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि निर्धारित प्रारूप में सूचनाओं का सही अंकन एवं संकलन सुनिश्चित करें तथा मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित सभी कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें।

जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि विशेष कैंपों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करते हुए पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने तथा आवश्यक संशोधन के लिए सहयोग प्रदान किया जाए। निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies