फूलों झानो योजना के लाभुकों से माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया सीधा संवाद।
साहिबगंज जिले की विनीता हेंब्रम से मुख्यमंत्री ने की बातचीत।
कहा दूसरी महिलाओं को भी करें प्रेरित।
जिले के
275 महिलाओं ने योजना का लाभ लेकर दारु हड़िया बिक्री को कहा ना और चुना सम्मानजनक व्यवसाय।
हम भारती न्यूज़ संवाददाता
देव आर्यण
उप मण्डल प्रभारी झारखंड
साहिबगंज :--झारखंड सरकार के प्रयासों से राज्य भर में दारू हरिया बेच कर अपना जीवन चलाने वाली महिलाओं ने सरकार का हाथ थाम कर अपनी तस्वीर बदली है।झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु चलए जा रही फूलों झानो योजना अंतर्गत लाभ लेकर जीविकोपार्जन करने वाली महिलाओं से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीधा संवाद किया।इस अवसर पर सभी जिलों से जुड़ी हुई सखी मंडल समूह की महिला दीदियों से मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखण्ड की जिन वीरांगनाओं फूलो झानो के नाम पर योजना की शुरूआत की गई ।उसका सार्थक परिणाम सामने आने लगा है। गरीबी और मजबूरी में हड़िया शराब निर्माण और बिक्री के कार्य से जुड़ी महिलाओं ने योजना का लाभ लिया और अपने आत्मविश्वास के बदौलत बदलाव की कहानी गढ़ने लगीं। यह सुखद क्षण है। महिलाएं सरकार का हिस्सा बनें। राज्य के विकास में साथ दें। महिला पुरुष साथ आयेंगे तभी राज्य आगे बढ़ेगा। समाज निर्माण में जितना जरूरी पुरुष की भागीदारी है उतनी ही महिलाओं की भी है।
जिला स्तर पर भी हुआ कार्यक्रम का आयोजन:
जिला स्तर पर भी उपायुक्त रामनिवास यादव के अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के साथ सखी मंडल समूह की महिला दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया।उपायुक्त श्री यादव ने बताया कि फूलों झानो योजना के अंतर्गत साहिबगंज जिले को 275 महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य दिया गया था, ऐसे में जिले से दारू हड़िया बेच कर अपना जीवन चलाने वाली महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें सम्मानजनक जीवन व्यतीत करने के लिए योजना अंतर्गत ₹10000 की ब्याज रहित राशि उपलब्ध कराया गया। जिसमें से सभी 275 महिलाओं ने खेती से जुड़े कार्य, मुर्गी पालन,बकरी पालन, सूअर पालन, किराना दुकान, मनिहारी दुकान एवं अन्य जीविकोपार्जन का साधन चुना और अभी सम्मान पूर्वक अपना जीवन बसर कर रहीं हैं, साथ ही वह आर्थिक रूप से सुदृढ़ होने के साथ-साथ उनके जीवन स्तर में भी काफी सुधार आया है।
मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने जिले की विनीता हेंब्रम से किया सीधा संवाद:
आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साहिबगंज जिले की महिला विनीता हेंब्रम से सीधा संवाद किया।विनीता हेंब्रम पूर्व में दारू हड़िया बेच कर अपना पेट भरती थी जिसके बाद उन्हें फूलों झानो योजना अंतर्गत ₹10000 का ब्याज रहित ऋण दिया गया।विनीता हेंब्रम ने मुख्यमंत्री श्री सोरेन से वार्तालाप के दौरान कहां की ₹10000 की राशि मिलने के बाद वह बकरी पालन एवं खेती से जुड़े कार्य कर रही है उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजना एवं जेएसएलपीएस से जुड़कर उन्होंने टुक टुक खरीदा जिसके माध्यम से अब अच्छी कमाई कर रहीं है और उनका जीवन स्तर सुधर गया है।
वार्तालाप के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रीमती हेंब्रम से कहा कि वह अन्य ग्रामीणों को भी योजना से जुड़े लाभ बताएं एवं दारू हरिया बेचने वाली समस्त महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने की सीख दें।जिला स्तर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में उपायुक्त विभिन्न सखी मंडल समूह की महिलाएं, जेएसएलपीएस के डीडीएम संतोष कुमार एवं अन्य मौजूद रहे।