Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

उप चुनाव में कांग्रेस का सुपड़ा साफ ,कई उम्मीदवारों की हुई जमानत जप्त,

Top Post Ad

उप चुनाव में कांग्रेस का  सुपड़ा साफ ,कई उम्मीदवारों  की  हुई  जमानत  जप्त,संवाददाता हम भारती न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र

पालघर जिला में जि.प.एवं पं.स.के उप चुनाव में कांग्रेस का  सुपड़ा साफ ,कई उम्मीदवारों  की  हुई  जमानत  जप्त,जिला अध्यक्ष दिवाकर पाटिल को  हटाया गया


पालघर : - पालघर में हाल ही में संपन्न हुए जिला परिषद एवं पंचायत समिति के उप चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने के तुरंत बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने आखिर पालघर जिला कांग्रेस कमेटी के वर्तमान जिला अध्यक्ष दिवाकर पाटिल को हटाकर  उनकी जगह प्रफुल्ल पाटिल को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है  । उनकी इस नियुक्ति से कांग्रेसजनों में अब हर्ष का माहौल  है और उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा है।
गौरतलब हो की कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल पाटिल पालघर जिला के  वाड़ा तहसील के देवघर गाॅव के निवासी हैं और वे सरपंच, वाड़ा पंचायत समिति के उप सभापति, कांग्रेस के तालुका अध्यक्ष तथा कुणबी सेना के जिलाध्यक्ष जैसे अनेक प्रमुख पदों पर  सफलता पूर्वक कार्य कर चुके हैं ।
 विदित हो कि कॉंग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल पाटिल पालघर जिला में एक प्रयोगशील किसान माने जाते हैं और उनके खेत में उगाए गये विभिन्न रंग एवं आकार के तरबूज चर्चा में रहे हैं । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष दिवाकर पाटिल ने अपने कुछ चहेतों को भी कांग्रेस कमेटी मे मुख्य पदों पर नियुक्ति था और पार्टी मे एक व्यक्ति एक पद का अलिखित फार्मूला होने के बावजूद उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की विभिन्न शासकीय कमेटियों में प्रतिनिधित्व हेतु खुद का और अपने  जिला महासचिव पुत्र सहित कई चहेतेे लोगों को ही पार्टी में प्रमुख पदों पर होने के बावजूद उनके नाम शासकीय कमेटियों के लिए भेजे थे जिसकी जानकारी मिलने के बाद अनेक प्रमुख पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं में नाराजगी के स्वर दिखाई देने लगे थे परन्तुु फिर भी इसका समाधान नहीं करने के कारण जिलाध्यक्ष दिवाकर पाटिल से अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की नाराजगी बढ़ गयी थी जिसका खामियाजा जिला परिषद एवं पंचायत समिति के उप चुनाव में कांग्रेस को सभी सीटों पर बुरी तरह हार कर भुगतना पड़ा और यहाँ तक कि पार्टी  के कुछ अधिकृत उम्मीदवार तो अपनी जमानत तक नहीं बचा सके ।बताया जाता है कि जिलाध्यक्ष दिवाकर पाटिल को पार्टी ने पहले भी हटाने की कोशिश की थी किंतु उन्हें फिर से एक चांस पार्टी ने दिया था लेकिन वे हाल ही में सम्यन्न हुए इन चुनावों में पार्टी को जीत नही दिला सके। आखिर ऐसी अनेक वजहों से उन्हें जिला अध्यक्ष के पद से हटाकर  कांग्रेस कमेटी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पाटोले की अनुशंसा के बाद  कांग्रेस की राष्ट्रीय  अध्यक्षा सोनिया गांधी  के आदेशानुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के• सी • वेणुगोपाल ने प्रफुल्ल पाटिल की नियुक्ति की है ।अब नव नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल पाटिल के सामने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा पार्टी की चुनावों में हुई किरकिरी एवं मतदाताओं मे पार्टी की गिरी हुई साख को बचाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी ।और प्रफुल्ल पाटिल कांग्रेस को बढा सकेंगे या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा ।फिलहाल कांग्रेसजन नई नियुक्ति से खुश हैं और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद तथा नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए पार्टी में जान फूंकने की उम्मीद करते देखे जारहे हैं ।



Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies