हम भारती न्यूज़
जिला संवाददाता नीलम यादव इटावा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी का उत्सव शस्त्र पूजन कर धूमधाम से मनाया।
इटावा जसवंत नगर इस दौरान मातृभूमि की रक्षा का संकल्प लिया गया।
नगर के एक कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ संचालक रामनरेश शर्मा ने कहा कि विजयदशमी उत्सव असत्य पर सत्य की जीत है। इसी दिन सन 1925 में संघ की स्थापना नागपुर में डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवार द्वारा की गई थी। इस दिन शस्त्र पूजन करने से स्वयंसेवकों में साहस का निर्माण होता है।
श्री शर्मा ने कहा कि श्रीराम ने वनवास के दौरान पूरे समाज को एकजुट करके लंकाधिपति रावण को परास्त किया था। अपने देश के नागरिकों को एकजुटता का परिचय देना होगा जिससे हमारी सेना का मनोबल बढ़े। इस दौरान मातृभूमि की रक्षा करने का संकल्प लेते हुए मां बहनों की रक्षा करने की अपील की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कार्यवाह बालकराम गुप्ता ने व संचालन गौरव धाकरे ने किया। खंड शारीरिक प्रमुख विक्रम संखवार द्वारा गणगीत एवं वैभव भदौरिया द्वारा एकल गीत प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान खंड कार्यवाह राजकुमार यादव, डॉ राज बहादुर यादव, राजेंद्र सिंह चौहान, पुष्पेंद्र अग्निहोत्री, सुरेश गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, भारत सिंह पाल, विपिन यादव, सुनील धनगर, रामरतन राठौर, दीपक धाकरे, कृष्णकांत प्रजापति, बलवीर सिंह यादव इत्यादि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।