Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बिधुत समस्या से जूझ रहे किसानों ने विधुत केन्द्र पर किया प्रदर्शन

Top Post Ad

 हम भारती न्यूज़ जालौन से संवाददाता रोहित कुमार जिला ब्यरो चीफ की खास रिपोर्ट


बिधुत समस्या से जूझ रहे किसानों ने विधुत केन्द्र पर किया प्रदर्शन
-विधायक मूलचंद्र ने अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर समस्या का कराया समाधान
कोंच(जालौन):बीते करीब एक सप्ताह से बिधुत समस्या से जूझ रहे किसानों ने बिधुत केन्द्र पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।वहीं विभागीय अधिकारियों ने शाम तक व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन देकर आक्रोशित किसानों को समझाने की कोशिश की लेकिन किसानों ने अधिकारियों के आश्वासन पर भरोसा न करते हुए अपनी समस्या विधायक मूलचंद्र निरंजन को उनके आवास पर जाकर बतायी जिसके बाद विधायक ने अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर समस्या का निस्तारण कराया।उधर, किसानों के हंगामे की सूचना पर दरोगा जितेंद्र सिंह विधुत केन्द्र पर सुरक्षात्मक दृष्टि से पूरे समय मौजूद रहे।
सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम लौना, कुँवरपुरा, गोरा, अटा, बस्ती, तीतरा, धनौरा, गंथरा,रबा, खोहा, भैतपुरा आदि गांवों के करीब सैकड़ा भर किसान आराजी लेन स्थित बिधुत केन्द्र पर जा पहुंचे और व्याप्त विधुत अव्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त करते हुए शासन से लेकर विभाग विरोधी नारेबाजी की।वहीं मामले की सूचना मिलते ही बिधुत उप खंड अधिकारी अनिरुद्ध मौर्य व अवर अभियंता गौरव कुमार मौके पर पहुँचे और आक्रोशित किसानों को शाम तक बिधुत व्यवस्था दुरुस्त किये जाने का आश्वासन दिया लेकिन आक्रोशित किसानों ने उनके आश्वासन पर भरोसा नहीं किया और फिर सभी किसान कोंच माधोगढ़ क्षेत्र के भाजपा विधायक मूलचंद्र निरंजन के आवास पर जा पहुंचे।किसानों ने विधायक को बताया कि बीते करीब एक सप्ताह से उक्त गांवों में बहुत ही कम समय के लिए आपूर्ति हो रही है उसमें भी लो वोल्टेज और ओवरलोड के चलते हर आधे घंटे में बिधुत लाइन टूट जाती है जिसके चलते किसान फसल बुबाई से पूर्व खेतों में किये जाने वाले पलेवा कार्य नलकूप से नहीं कर पा रहे हैं और फसल बोने का समय सिर पर है।आक्रोशित किसानों ने विधायक से उक्त समस्या अविलंब निस्तारित करने की मांग की जिसको लेकर विधायक ने किसानों की उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ही अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर वार्ता करते हुए फीडर अलग किये जाने और सुचारू विधुत आपूर्ति हेतु विधुत केन्द्र पर आवश्यक सामान उपलब्ध कराये जाने को लेकर वार्ता की।वार्ता के सम्बन्ध में उप खंड अधिकारी ने बताया कि तीतरा व

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies