हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
आज दिनांक 12 अक्टूबर 2021 को जिलाधिकारी महोदय श्री संजीव रंजन, एवं अपर जिलाधिकारी महोदय श्री कमलेश कुमार अवस्थी, द्वारा वहजोई की अनाज मंडी में धान, खरीद सेन्टरो का औचक निरीक्षण किया गया।
जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित करते हुए कहा कि तीन सेंटर जो एक जगह चल रहे थे उसको लेकर नाराजगी व्यक्त की एवं अलग-अलग स्थानों पर सेंटर चलाने के निर्देश दिए।
मंडी की सड़कों को दुरुस्त कराने को कहा एवं किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान ना किया जाए।
एवं सही समय पर सही तरीके से सरकारी दरों के अनुसार धान की तौल एवं खरीददारी की जाए और उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही एवं किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए।
इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी मंडी सचिव एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।