हम भारती न्यूज़
जिला संवाददाता नीलम यादव इटावा
इमर्जेंसी वार्ड में गंभीर अवस्था में मैनपुरी से अज्ञात मरीज भर्ती
इटावा सैफई 26 नवम्बर (अनिल कुमार पाण्डेय)। उ0प्र0 आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के इमर्जेंसी वार्ड में सर्जरी विभाग के अर्न्तगत गंभीर तथा अचेतन अवस्था में एक अज्ञात मरीज भर्ती है। मरीज की उम्र लगभग 35 वर्ष तथा नाम मुकेश है। यह मरीज मैनपुरी जिला अस्पताल से रेफर होकर यहॉ भर्ती हुआ है। इसके अतिरिक्त मरीज अपने बारे में व्यापक जानकारी देने में असमर्थ है। मरीज की स्थिति नाजुक बनी हुई है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधीक्षक डा0 आदेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मरीज की स्थिति में अभी कोई सुधार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इस अज्ञात मरीज के बारे में या इसके सगे-सम्बन्धियों के बारे में किसी के पास कोई जानकारी उपलब्ध हो या कोई व्यक्ति जानकारी लेना चाहे तो विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय, इमर्जेंसी वार्ड या नर्सिंग अधीक्षिका लवली जेम्स से सम्पर्क कर सकता है।