Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सम्यक पार्टी ने प्रतापपुर विधानसभा से अरविंद विश्वकर्मा को प्रत्याशी बनाया प्रत्याशी बनाए जाने पर क्षेत्र वासियों में हर्ष

 हम भारती न्यूज़
प्रयागराज


सम्यक पार्टी ने प्रतापपुर विधानसभा से अरविंद विश्वकर्मा को प्रत्याशी बनाया

प्रत्याशी बनाए जाने पर क्षेत्र वासियों में हर्ष

आयोजक ने मुख्य अतिथियो को अंग वस्त्र व फूल मालाओं से किया स्वागत




 

 (प्रयागराज)उतराव थाना क्षेत्र के सैदहा महरुपुर गांव में वरिष्ठ समाजसेवी अरविन्द विश्वकर्मा की अगुवाई में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शिव प्रसाद विश्वकर्मा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भगवान विश्वकर्मा एवं भारत लोनीन बाबू जगदेव प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस किसी वर्ग का विकास नहीं कर सकती। भाजपा कांग्रेस ने जनता को ठगने का काम किया है। इस लुटेरे पार्टी से निजात पाने के लिए सम्यक पार्टी बनाई गई है। समाजवादी पार्टी परिवारवाद की पार्टी है। तथा रोटी कपड़ा और मकान का नारा देने वाली पार्टी अपना दल एस भाजपा में शामिल होकर खुद के विकास को रोककर लोगो को गुमराह कर रही है। 125 करोड़ लोगों को शिक्षा और रोजगार  सम्यक पार्टी की सरकार बनने पर देगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व आईएएस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेंद्र प्रसाद कुशवाहा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश का विकास सिर्फ सम्यक पार्टी ही कर सकती है। आज भी गरीबों को न्याय मकान उनकी जरूरतों को पूरा नहीं हो रहा है। नवनिर्वाचित प्रत्याशी अरविंद विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी ईमानदारी मेहनत से निर्वाहन करूंगा तथा पिछड़ा हुआ विधानसभा को विधायक बनने के बाद विकास के पथ पर ले जाने का काम करूंगा। उन्होंने उपस्थित लोगों को पार्टी पर प्रकाश डालते हुए जागरूक किया।कार्यक्रम का संचालन रमाकांत कुशवाहा ने बखूबी निभाया। आयोजक नवनिर्वाचित प्रत्याशी अरविंद विश्वकर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र व फूल मालाओं से अभिनंदन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त अवसर पर मंगल आनंद जी महाराज डॉक्टर अतुल कुशवाहा रमाकांत कुशवाहा, तपेंद्र प्रसाद शाक्य शकील महरुपुर मुस्तकीम अहमद आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies