संवाददाता हम भारती न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र
रिपब्लिकन सेना व जीवनधारा संघ द्वारा आरे रुग्णालय को २४ घंटे चालू करने के लिए आमरण उपोषण अनशन संपन्न हुआ
मुम्बई : - रिपब्लिकन सेना व जीवनधारा संघ द्वारा आरे रुग्णालय को २४ घंटे चालू करने के लिए आमरण उपोषण अनशन पर बैठे जीवनधारा संघ संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाण्डेय व रिपब्लिकन सेना पार्टी की मुंबई कमेटी महिला अध्यक्षा व जीवनधारा संघ संस्था के महाराष्ट्र अध्यक्षा सारिका नायडू अनशन उनकी मांगों को मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरे दुग्ध व्यवसाय वसाहत तथा उपजिल्हाधिकारी रविंद्र पवार ने हमारी ये मांगे जो थी १.आरे रुग्णालय को २४घंटे चालू करने के लिए।
२. आरे रुग्णालय मे हर तरह की मशीनरी हो जैसे सोनोग्राफी मशीन, एक्स - रे मशीन, एम आर आई मशीन, बेड, एंबुलेंस सेवा इत्यादि मशीनें उपलब्ध हो।
३. आरे रुग्णालय को महानगरपालिका की देख रेख में दे या महाराष्ट्र सरकार ही चालू करे लेकिन जल्द से जल्द हर तरह की सेवाओं को चालू करे।
४. आरे रुग्णालय का कोई और समस्या है तो आरे की जनता के लिए नया हॉस्पिटल महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिया जाए।
५. आरे रुग्णालय को सिर्फ डेरी वालो के लिए ही नहीं आरे कि जनता के लिए भी हो।
६. आरे रुग्णालय किसी प्राइवेट कंपनी व ट्रस्ट को ना दे जो जनता का खून चूसे।
महाराष्ट्र सरकार के समक्ष रखकर जल्द पूरा करने का अश्वासन दिया और अनशन आरे कॉलोनी की वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक ज्योति देसाई जी के हाथो से पानी पिलाकर संपन्न हुआ।इस कड़ी में अगर ३ महीने के अंदर कुछ रिजल्ट नही आया तो जीवनधारा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाण्डेय महाराष्ट्र महिला अध्यक्षा सारिका नायडू व जीवनधारा संघ और सहयोगी संगठन व समाजसेवक मिलकर विधानसभा का घेराव करेंगे और आरे कॉलोनी की जनता के लिए आरे रुग्णालय बनाकर और २४ घंटो चालू करवाकर ही रहेंगे और जीवनधारा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाण्डेय ने ये भी कहा आरे और महाराष्ट्र सरकार से नही होता हमे परमिशन दे पंद्रह किलनिक जगह जगह पर आरे की जनता के संस्था के द्वारा चालू किया जाएगा ।जिसमे अनशन में समर्थन धड़क कामगार यूनियन के महासचिव अभिजीत राने, हिंदुराष्ट्र सेना के महामुंबई अध्यक्ष प्रकाश सावंत, रिपब्लिकन सेना की मुंबई अध्यक्षा रत्ना नंबोदारी व सहयोगी संस्था के अध्यक्ष मनोज जाधव ने समर्थन दिया और साथ में सहयोग के लिए जीवनधारा संघ संस्था के महाराष्ट्र युवा अध्यक्ष सुशील मिश्रा,निलेश कोंडलकर,अनिल शिर्के, प्रदीप शिंदे, हिंदुराष्ट्र सेना के साहिल जाधव, सुनीता नायडू, भावना राजपूत, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ब्रिजेश सिंह व सहयोगी उपस्थित रहे सभी का सहयोगियो का जीवनधारा संघ संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाण्डेय व जीवनधारा संघ की महाराष्ट्र महिला अध्यक्षा सारिका नायडू ने तहेदिल से आभार व्यक्त किया।