नैनी
प्रयागराज/स्वामी गोपाल जी महाराज अध्यक्ष संत संघ श्री सच्चा बाबा आश्रम
अरैल,सदस्य राम जन्म भूमि न्यास केन्द्रीय मार्ग दर्शकमण्डल दिल्ली ने आज
अरैल स्थित आश्रम में अनुयायियों के मध्य दीपावली के आध्यात्मिक महत्व के
बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए भक्तों को सच्चे मार्ग में रहकर ही
जीवन का दुख-सुख के पड़ाव को सहज स्वीकार करते हुए ही जीवन को सुखमय बनाया
जा सकता है l
इस
अवसर पर स्वामी गोपाल जी महाराज अध्यक्ष संत संघ श्री सच्चा बाबा आश्रम
अरैल,सदस्य राम जन्म भूमि न्यास केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल दिल्ली ने
समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को अंगवस्त्र,
पुष्पगुच्छ,मिष्ठान से सम्मानित करते हुए आशीर्वाद दियाl
शिव
प्रकाश उपाध्याय शास्त्री (सह संयोजक) भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक
प्रकोष्ठ ने कहां की महाराज जी ने दो लक्षचंडी महायज्ञ और एक गायत्री
पुश्चरणयज्ञ अरैल प्रयाग की धरती पर करवाया आज भी महाराज 27 हजार गायत्री
मंत्र का जाप करते हैं और उसका दशाशं गाय के देशी घी से हवन करते हैं इस
भारत की घरती पर ऐसा संत नही देखाl
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहां की
महाराज
जी का आशीर्वाद प्राप्त होना अपने आप को सौभाग्य शाली मानता हूंlकार्यक्रम
में आये हुए जयवृत सिंह,गंगा धरजी,गोपालझा,ममता उपाध्याय,शुभी उपाध्यायआदि
भक़्तो नें भी आशीर्वाद प्राप्त किया