बोईसर कॉंग्रेस ने इंदिरा गांधी की जयंती मनाई।
संवाददाता हम भारती न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र
बोईसर :-बोईसर शहर कॉंग्रेस कमेटी ने यहां के होटल रियांस ग्रेंड (होटल कॉन्टेसा),में सिक्ख धर्म के संस्थापक गुरु नानकदेव जी,प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई तथा भारत रत्न ,देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 104वी जयंती मनाई गई।इस दौरान मुख्य अतिथि "सिस्टम फ़ॉर सक्सेस"की संचालिका इंदू कत्यान ,वरिष्ठ पत्रकार शाम आटे, पालघर जिला कॉंग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश संखे, पालघर तालुका कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अधिकारी,तथा बोईसर-पालघर पत्रकार संघ(रजि.)के अध्यक्ष रामप्रकाश निराला ने सिक्ख धर्म के संस्थापक गुरू नानकदेवजी ,अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई तथा देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाली देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा मान्यवरों सहित सभी उपस्थित जनों ने पुष्पहार अर्पित करके उन्हें नमन किया।इस अवसर पर पालघर जिला महिला कॉंग्रेस की महासचिव जयंती महतो, के.सी.एन.क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदन मिश्रा'त्यागी', वेस्टीज मार्केटिंग की डायरेक्टर संगीता शाह, "जन चोफेर"के संपादक रियाज मुल्ला तथा कॉंग्रेस पदाधिकारी उदय संखे आदि सहित अनेक मान्यवर व कॉंग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन "निराला समाचार" के संपादक दीपक निराला ने किया।