Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया

Top Post Ad

 हम भारती न्यूज़ 

जालौन से संवाददाता 

रोहित कुमार जिला ब्यरो चीफ

 की खास रिपोर्ट

कोंच( जालौन)


भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें जिला प्रभारी श्रींगऋषि व क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने सोमवार को कोंच नगर के सराफा बाजार में भाजपा सदस्यता  अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सैकड़ों की संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ा। इस दौरान जिला प्रभारी ने कहा कि मोबाइल नंबर 7505403403 पर मिस्ड कॉल कर भाजपा परिवार के सदस्य बनकर 'मेरा परिवार भाजपा परिवार' की अवधारणा को मूर्त रूप देने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश ही नहीं अपितु समूचे विश्व में सभी राजनैतिक पार्टियों में सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें सबसे अधिक सदस्य हैं और ये सभी सदस्य राष्ट्र निर्माण रूपी यज्ञ में अपनी आहुति दे रहे हैं। सदस्यों व कार्यकर्ताओं को भाजपा हमेशा परिवार की तरह पालती पोसती है इसीलिए पार्टी से करोड़ों की संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। इस दौरान विधायक ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाईं जा रहीं जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन योजनाओं का लाभ लेने हेतु लोगों को जागरूक किया। वहीं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह उर्फ लला सोनी, जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष नरेश कुशवाहा ने भी संबोधित किया। सदस्यता अभियान में जिला महामंत्री विकास पटेल,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र कुशवाहा,ओमप्रकाश कुशवाहा, आशुतोष मिश्रा, सभासद रविकांत कुशवाहा, आनंद सेठ,शम्भूदयाल स्वर्णकार, धर्मेन्द्र राठौर,मनीष नगरिया,मुकेश कुशवाहा, वीरेन्द्र याघिक,गौरीशंकर झाँ, अंशु साहू,महेश सोनी,मनीष प्रजापति, कुलदीप सोनी,विजयपाल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies