हम भारती न्यूज़
जिला संवाददाता नीलम यादव इटावा
ग्राम पंचायत सराय भूपत में विकास योजना जी पी डी बनाने पर प्रधान बीना यादव ने बैठक कर किया विचार विमर्श
इटावा जसबन्तनगर क्षेत्र के सराय भूपत कटे खेड़ा में आज विकास योजना जी पी डी बनाने पर आदि ग्रामवासी सम्मलित हुए।
बैठक में वर्ष 2022 - 2023 की ग्राम पंचायत विकास योजना जी पी डी बनाने हेतु सभी उपस्थित ग्राम वासियों को विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रधान वीना यादव द्वारा बताया गया कि सराय भूपत ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु सभी ग्राम वासी निर्माण कार्य कराए जाने वाले कार्यों का विस्तार से नोट कराएं ताकि ये निर्माण कार्य समय से हो सके।
सराय भूपत प्रधान वीना यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत सराय भूपत में जो भी कार्य होना है जैसे नाली का निर्माण,खड़ंजा,पानी की निकासी,प्रधानमंत्री आवास योजना ,वृद्धा पेंशन ,विधवा पेंशन, निम्नलिखित ग्राम पंचायत विकास योजना नोट कराए ताकि 2022 - 2023 सत्र में ये कार्य सही समय पर हो सके।ग्राम पंचायत बैठक में उपस्थित रहे ग्राम विकास सचिव दधिराम, कम्प्यूटर ओपरेटर जूली यादव ,ग्राम पंचायत सदस्य सोनू ,रेहाना बेगम ,नीरज ,कठेरिया ,प्रवीन यादव ,मालती, सहायक आंगनबाड़ी ,आदि ग्राम पंचायत सदस्य,धीरज जाटव क्षेत्र पंचायत सदस्य ,संजू जाटव सुनील कुमार ,छोटे ,धर्मेंद्र ,सर्वेश ,रन्नो देवी ,कमल कांति, किशोरी देवी ,राजकुमारी ,मधु,मोनू ,जनता देवी ,भगत सिंह ,दीनानाथ ,कुंदन स्वामीचरण ,राजेश आदि ग्रामवासियों ने अपनी अपनी समस्याएं बताई।