Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मजार पर गई विक्षिप्त महिला हुई लापता गुमशुदगी दर्ज

 हम भारती न्यूज़
प्रयागराज



मजार पर गई विक्षिप्त महिला हुई लापता गुमशुदगी दर्ज  

              


 उतराव (प्रयागराज) उतरांव थाना क्षेत्र के नीमी थरिया गांव निवासी एक महिला विक्षिप्त महिला मजार पर गई थी जो लापता हो गई। आज तक उसका कोई पता नहीं चल सका। नीमी थरिया थाना उतरांव निवासी मोहम्मद रजा जिनकी बेटी फरीदा बेगम उम्र लगभग 38 वर्ष जिसकी दिमाग का संतुलन खराब है। जिसका इलाज प्रयागराज जिले के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वही परिजनों द्वारा विक्षिप्त महिला फरीदा को लेकर सुल्तानपुर स्थित एक मजार पर दिखाने के लिए गए थे। जहां से वह लापता हो गई। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन रिश्तेदार अन्य जगहों पर खोजबीन किया तो कहीं पता नहीं चल सका। लापता महिला के पिता मोहम्मद रजा की तहरीर पर स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। वहीं पुलिस लापता महिला की तलाश में जुटी हुई है। फिर हाल 15 दिन बीत जाने के बाद आज तक उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने बताया कि लापता महिला की लंबाई 5 फुट 4 इंच चेहरा आग से जला हुआ है। पीला रंग का सूट हाथ में एक डिब्बा लिए हुई थी। पैर में चप्पल भी पहनी हुई है। परिजन ,मोहम्मद असलम ,मोहम्मद असरफ, नियामत अली, मुनीर अहमद, मदिदूँ निशा, हमीदा बेगम ये लोग रो रहे हैं।प्रथना कर रहे हैं जल्द से जल्द मिल जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies