Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन द्वारा अभी तक कुल 1825 कंबल किये गए वितरण

 जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन द्वारा अभी तक कुल 1825 कंबल किये गए वितरण


हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला चीफ ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

 गोरखपुर/अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राजेश कुमार सिंह के द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुये चौरी चौरा तहसील सभागार में ग्यारह गरीब वृद्धों और महिलाओं को कंबल वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुये तहसील चौरी चौरा प्रशासन ने गरीबों में कुल 125 कम्बल वितरण किया।कड़ाके की ठंड को देखते हुये तहसील चौरी चौरा प्रशासन ने गरीब वृद्ध बुजुर्ग लोगो को ठंड से बचाव को लेकर जिलाधिकारी विजय किरन आनंद के निर्देश पर  उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्र, तहसीलदार वीरेन्द्र गुप्ता, नायब तहसीलदार अल्का सिंह, लेखपाल जद्दू सिंह, लेखपाल सुभाष, लेखपाल विवेक व तहसील प्रशाशन के कर्मचारियों व लेखपालों द्वारा अलग अलग स्थानों पर जाकर कुल 1700 कम्बल वितरित किया गये। जानकारी के मुताबिक अब तक चौरी चौरा तहसील प्रशासन द्वारा कुल 1825 कम्बल वितरित किये जा चुके है। कम्बल पाकर गरीबो के चेहरे खिल उठे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies