बसपा प्रभारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा
HumBhartiNewsदिसंबर 31, 2021
0
हम भारती न्यूज़ प्रयागराज
बसपा प्रभारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा
हंडिया प्रयागराज। विधानसभा प्रतापपुर के बसपा प्रभारी मो0 अहमद अंसारी से अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कह रहे है। प्रदेश अपराध मुक्त हो गया है। लेकिन प्रदेश में गुंडे माफियाओं के बोलबाला है। जिस तरह से प्रयागराज में एक के बाद एक हर रोज हत्याएं हो रही है उससे तो लगता है कि प्रदेश अपराधियो का गढ़ बन गया है। उन्होंने कहा कोरांव में एक दिन में तीन हत्याएं हुए। किटगंज में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर खुलेआम हत्याएं की गई। इससे लगता है कि प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। भाजपा सरकार जे लोग कहते है प्रदेश अपराध मुक्त है। लेकिन हत्याएं रोज हो रही है। कानून व्यवस्था एकदम लड़खड़ा गयी है। गड्ढा मुक्त सड़क का दावा खोखला सावित हो रहा है। लोग गांव की टुटी फूटी सड़को पर आज भी गिरते परते रास्ते पर चल रहे है। इस तरह से कहा जा सकता है कि भाजपा सरकार में कोई भी कार्य सही नही हो रहा है हर वर्ग के लोग इस सरकार से परेशान हो गए है। जिसका खामियाजा जनता 2022 के चुनाव में जरूर देगी। और बहन जी की सरकार जरूर बनेगी।