हम भारती न्यूज़
प्रयागराज
पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य संगीन धाराओं में फरार चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार
प्रयागराज।हंडिया पुलिस ने पाक्सो दुष्कर्म समेत अन्य संगीन धाराओं में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। हंडिया पुलिस ने लंबे दिनों से वांछित चल रहे अमन कुमार सरोज उर्फ अंशु पुत्र रवि शंकर उर्फ गुड्डू निवासी औसानपुर थाना हडिया को रसार मोड़ तिराहा हाईवे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पाक्सो दुष्कर्म समेत अन्य संगीन धाराओं में फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त का पुलिस ने न्यायालय के लिए चालान कर दिया गिरफ्तारी टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश दुबे सिपाही अब्दुल सलाम का सुशील कुमार रहे।