Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जनसेवा ने जिलाधिकारी को प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

 जनसेवा ने जिलाधिकारी को प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

गोरखपुर/विगत 19 दिसम्बर को बड़हलगंज में समाज कल्याण विभाग और जनसेवा संस्था की देखरेख में सम्पन्न हुये मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में अपना योगदान देने वाले सहयोगियों को जनसेवा संस्था की तरफ से स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
बता दे कि सहयोगियों का यह सम्मान विवाह समारोह के मंच से ही सम्पन्न होना था लेकिन किन्ही कारणोंवश सम्मान समारोह सम्पन्न नही हो पाया,जिसके बाद जनसेवा संस्था के अध्यक्ष महेश उमर ने सहयोगियों के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी गोरखपुर विजय किरन आनंद से मुलाकात कर श्री उमर ने उन्हें स्मृतिचिन्ह प्रदान किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने आयोजन के भव्यता की सराहना किया।
सम्मान की कड़ी में बासुकीनाथ अग्रवाल, एस. के.अग्रवाल,दिलीप टेकरीवाल,अनुराग टेकरीवाल,शिवबाबू ऋद्धि सिद्धि,अतुल सराफ,अमन अग्रवाल,ज्ञानप्रकाश रूंगटा देवरिया, ज्ञानप्रकाश पांडेय मुजौना,पप्पू निषाद,श्रीकांत सोनी,भरत वर्मा,डा.शिशिर जायसवाल,मनोज ऊमर, पवन ऊमर,आनन्द ऊमर, संजय अग्रवाल,प्रिंसिपल सेंट जोसफ स्कूल को स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला चीफ ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies