Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा आज 12 जनवरी को स्‍वामी विवेकानंद की जयंती मनाया गया

 भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा आज 12 जनवरी को स्‍वामी विवेकानंद की जयंती मनाया गया आज का दिन देश के उन युवाओं को समर्पित किया जाता है, जो भारत के लिए एक स्वस्थ और बेहतर भविष्य को आकार देने की क्षमता रखते हैं.  स्वामी विवेकानंद का युवाओं से गहरा नाता था, इसलिए उनके जन्‍म दिवस को युवाओं के लिए समर्पित किया गया है. इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है उनकी जयंती पर रुद्रपुर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कार्यक्रम किया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुद्रपुर मण्डल अध्यक्ष दिलीप जयसवाल एवं युवा मोर्चा रुद्रपुर मण्डल अध्यक्ष अंशुल त्रिपाठी जी रहे,एवं  युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष तेजप्रताप गुप्ता मैजूद रहे, कार्यकर्ताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में मुकेश पाण्डेय द्वारा विवेकानंद के जीवन पे प्रकाश डाला गया,युवा मोर्चा के वक्ताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के बारे के में चर्चा करते हुए याद किया गया , इस दौरान युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी,कोषाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, उपाध्यक्ष उत्कर्ष रावत मंत्री अनिल गौतम,धर्मवीर गुप्ता ,मीडिया प्रभारी निलेश श्रीवास्तव ,मंत्री शिवम सिंह आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
[12/01, 5:05 pm] +91 96287 48071: आचार संहिता लगने के उपरान्त रुद्रपुर  पुलिस द्वारा गांव के लोगो को अनायास मुलाजिम बना दिया गया,-----
आजकल रुद्रपुर कोतवाली द्वारा बिना कुसूरवार ही गांव के लोगो को मुलाजिम बना दिया जा रहा है।गांव के लोगो ने बताया कि आजतक हमने  शांति ब्यवस्था में खलल भी नही डाला और अनायास कोतवाली से पुलिस द्वारा मुलाजिम की लिस्ट बना दी गई।ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।पुलिस द्वारा बिना जांचे परखे किसी भी सभ्य ब्यक्ति को शांतिभंग का आरोपी बना दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया पूरा दिन तहसील का चक्कर काटना पड़ रहा है।जमानत कराने के लिए और गवाह व सैकड़ो रुपये भी लग जा रहे है।ग्रामीणों ने अपना गुस्सा पुलिस पर ब्यक्त करते हुए मुर्दाबाद का नारा भी लगाया,उक्त अवसर पर इंद्रदेव गौतम,इंदरजीत गौतम,रमेश कुमार, महेंद्र चौरसिया,रामकृपाल गोंड़, रामप्रीत पासवान, प्रह्लाद गोंड़,सुदामा गौतम,दिनेश गोंड़,हरिलाल गोंड़, हंसराज पासवान ,रामप्रसाद चौरसिया,अशोक, महेश गौतम,रामलाल,बचन रामबिलास आदि लोग मौजूद रहे। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला चीफ ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies