आचार संहिता लगने के उपरान्त रुद्रपुर पुलिस द्वारा गांव के लोगो को अनायास मुलाजिम बना दिया गया
आजकल रुद्रपुर कोतवाली द्वारा बिना कुसूरवार ही गांव के लोगो को मुलाजिम बना दिया जा रहा है।गांव के लोगो ने बताया कि आजतक हमने शांति ब्यवस्था में खलल भी नही डाला और अनायास कोतवाली से पुलिस द्वारा मुलाजिम की लिस्ट बना दी गई।ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।पुलिस द्वारा बिना जांचे परखे किसी भी सभ्य ब्यक्ति को शांतिभंग का आरोपी बना दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया पूरा दिन तहसील का चक्कर काटना पड़ रहा है।जमानत कराने के लिए और गवाह व सैकड़ो रुपये भी लग जा रहे है।ग्रामीणों ने अपना गुस्सा पुलिस पर ब्यक्त करते हुए मुर्दाबाद का नारा भी लगाया,उक्त अवसर पर इंद्रदेव गौतम,इंदरजीत गौतम,रमेश कुमार, महेंद्र चौरसिया,रामकृपाल गोंड़, रामप्रीत पासवान, प्रह्लाद गोंड़,सुदामा गौतम,दिनेश गोंड़,हरिलाल गोंड़, हंसराज पासवान ,रामप्रसाद चौरसिया,अशोक, महेश गौतम,रामलाल,बचन रामबिलास आदि लोग मौजूद रहे। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला चीफ ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
आचार संहिता लगने के उपरान्त रुद्रपुर पुलिस द्वारा गांव के लोगो को अनायास मुलाजिम बना दिया गया
जनवरी 12, 2022
0
Tags