संवाददाता हम भारती न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र
भदोही जनपद में हो रहा खुलेआम चुनाव आचार संहिता का उलंघन धारा 144 के बावजूद गायक कलाकार कर रहे मनमानी प्रशासन बना मूकदर्शक
भदोही:
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू है और सभी जनपदों में धारा 144 भी लागू है चुनाव आयोग के साशनादेश के बाद प्रशासन की तरफ से चुनावप्रचार और रैलियों पर पूरी तरह 15 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया गया है और कहीं भी भीड़ भाड़ इकट्ठा न होने दिया जाए।
मामला भदोही जनपद के कोइरौना थाना अंतर्गत का है जहाँ पर दिनांक 13 जनवरी को एक गायक कलाकार ने अपने जन्मोत्सव की पार्टी का आयोजन कोटिया वाले हनुमानजी ग्रामसभा मोन कोइरौना के मंदिर प्रांगण में रखा था और इस कार्यक्रम की पूरी रूप रेखा आयोजक कलाकार ने अपने फेसबुक के माध्यम से अपने सभी ईष्ट मित्रों को पूर्व में ही पोस्टर बैनर आमंत्रण पत्र के माध्यम से दे दी थी।
जहाँ पर नियत समय 13 तारीख 2021 पर पहुंच कर सैकड़ों लोगों की तादात ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया साथ ही साथ जिले में कायम धारा 144 के नियमों का पूर्ण रूप से बहिष्कार भी किया।
उस आयोजन में भदोही जिले सहित पुर्वांचल के कई चर्चित गायक कलाकारों ने भी कार्यक्रम में शिरकत किया और आयोजन में अपने गायन को भी प्रस्तुत किया यह कार्यक्रम लगभग 8 घण्टे तक चला लेकिन कोइरौना थाना के कोतवाल सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने रहे।
एक स्थानीय पत्रकार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्यक्रम के आयोजन की छायाप्रति अथवा सभी फेसबुक की लाईव वीडियो क्लिप सहित सभी डाटा रिकार्ड जिलाधिकारी सहित संबंधित थाने में इसकी तहरीर दी है। वहीं कार्यक्रम आयोजक ने धर्म की अवहेलना करते हुए मंदिर प्रांगण में उपस्थित अत्यधिक कलाकारों के द्वारा जूता पहनकर मंदिर प्रांगण में प्रवेश किया और अपने अपने गायन को प्रस्तुत भी किया थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही आयोजक सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों की पहचान कर उनपर सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
भदोही जनपद में हो रहा खुलेआम चुनाव आचार संहिता का उलंघन धारा 144 के बावजूद गायक कलाकार कर रहे मनमानी प्रशासन बना मूकदर्शक
जनवरी 14, 2022
0
Tags