हम भारती न्यूज़
प्रयागराज
दबंग भतीजे ने चाची को जमकर पीटा,किया लहूलुहान
(प्रयागराज) उतराव थाना क्षेत्र के पकरी गांव में एक दबंग भतीजे ने कहासुनी में अपनी चाची की जमकर पिटाई कर दी। वही लहूलुहान चाची थाने में पहुंचकर दबंग भतीजे के खिलाफ लिखित नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पकरी थाना उतराव निवासी सिराजुद्दीन जो शहर में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। गुरुवार उसका पति काम पर गया था।महिला की भतीजा से आपसी कहासुनी हुई तो अपने ही चाची को इस कदर पीटा कि पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। थाने में घायला अवस्था में नौशीद पहुंच कर रो-रो कर पुलिस से अपनी दास्तां बताई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदाबाद भिजवाया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच गंभीरता से कर रही है।
दबंग भतीजे ने चाची को जमकर पीटा,किया लहूलुहान
जनवरी 14, 2022
0
Tags