Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

नाबालिग लड़का सहित 2 लोगो ने की आत्महत्या

 संवाददाता हम भारती  न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र


विरार ; - वसई तालुका के अलग अलग पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़का व एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किये जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने दोनों मामले में एडीआर के तहत केस दर्ज किया है। और आगे की तहकीकात कर रही है। पुलिस ने बताया कि साजीद शेख (16),रहमत नगर नालासोपारा पूर्व इलाके में रहता था। बताया गया है शनिवार को किसी अज्ञात कारण वश रूम में लगे सीलिंग पंखे में डोरी की सहायता से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।तुलिंज पुलिस ने शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी घटना ; रामबली गुप्ता (50),रूम नं.30,चिंचोटी नाका,वसई पूर्व क्षेत्र में रहता था। शनिवार को घर के छत में लगे लोहे एंगल में ओढनी की सहायता से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वालीव पुलिस ने शवको पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, दोनो मामले में पुलिस ने एडीआर के तहत केस दर्ज किय्या है। आगे की तहकीकात पुलिस कर रही है।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies