संवाददाता हम भारती न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र
डिटेक्शन ब्रांच की टीम ने पकड़े नेपाली गैंग के 3 आरोपी
वसई ; - माणिकपुर पुलिस स्टेशन की डिटेक्शन ब्रांच की टीम ने सेंधमारी मामले में 3 आरोपियों को नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया है।इनके पास से पुलिस ने 5 लाख से अधिक माल जप्त किय्या है। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी है। पुलिस ने बताया कि माणिकपुर पिलुकड स्टेशन क्षेत्र में 7 जनवरी को सनसिटी परिसर में रात्रि में सेंधमारी हुई थी। इस मामले में माणिकपुर पुलिस स्टेशन की डिटेक्शन ब्रांच की टीम ने सीसीटीवी कैमरे व तकनीकी मदद के आधार पर रुपईडीहा चेक पोस्ट , नेपाल बॉर्डर ,जि . बहराईच , उत्तरप्रदेश स्थित जाल बिछाकर कर 3 आरोपियों को दबोचा।।पुलिस ने बताया कि आरोपी धरमराज दयाराम ढकाल ऊर्फ शर्मा (व्यवसाय वाचमैन ),राजेश पदम जोशी ऊर्फ तप्तराज पदमराज देवकोटा (व्यवसाय वाचमैन ) और अर्जुन ऊर्फ नरेश धरमराज ढकाल ( व्यवसाय वेटर ) को गिरफ्तार किया गया है। तीनो आरोपी नेपाल के रहने वाले है। पुलिस ने कहा कि इनके पास सेंधमारी मामले कुल 124 ग्राम सोने के आभूषण, 6,800 रुपये नगदी व 3 मोबाइल सहित कुलमिलाकर 5,24,4480 रुपये का माल बरामद किया गया है।पुलिस ने बताया कि उक्त सफलता संजयकुमार पाटील , पोलीस उप आयुक्त , परिमंडल - 02 , प्रदीप गिरीधर , सहाय्यक पोलीस आयुक्त , वसई विभाग के मार्गदर्शनाखाली भाऊसाहेब आहेर , वरीष्ठ पोलीस निरीक्षक , माणिकपूर पुलिस स्टेशन पो.नि .अभिजित मडके ( अपराध), डिटेक्शन ब्रांच के स.पो.नि. सचिन सानप, पो.उ.नि. रोहिणी डोके, पो.ह.क्र.शैलेश पाटिल , पो.ना.धनंजय चौधरी,पो.ना. शामेश चंदनशिवे , पो.शि. गोपाळ कोळेकर व पो.शि. प्रविण कांदे द्वारा पाया गया।
डिटेक्शन ब्रांच की टीम ने पकड़े नेपाली गैंग के 3 आरोपी
जनवरी 14, 2022
0
Tags