संवाददाता हम भारती न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र
मनपा के नए आयुक्त अनिलकुमार पवार ने संभाला आयुक्त का पद
वसई ; - वसई विरार शहर महानगरपालिका के आयुक्त पद पर अनिलकुमार पवार की नियुक्ति बुधवार को हुई।जिसके बाद आज गुरुवार को मुख्य कार्यालय विरार में उन्होंने पदभार ग्रहण किया। सभी विभाग के अधिकारियों, डीएमसी, एएमसी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने पत्रकार परिषद लेते हुए पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया।
इस परिषद में उन्होंने सबसे पहले कोविड-19 (कोरोना) की तीसरी लहर पर क़ाबू पाना और उसपर अधिक कार्य करने पर वरीयता दी। क्षेत्र में ऑक्सिजन की स्थिति का जायज़ा लेते हुए उन्होंने जानकारी दी कि शहर में इतने मिट्रिक टन ऑक्सिजन उपलब्ध है। ज्ञात हो कि वसई-विरार शहर में कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सिजन की कमी से कई मरीज़ों की मौत हुई थी।
अनिलकुमार ने कहा कि सोमवार से मैं प्रत्येक प्रभाग बैठक लूंगा, तथा समस्या पर प्रकाश डाला जाएगा। क्षेत्र में उत्पन्न समस्या कितने जल्दी हल हो, इस पर पूरा प्रयास करुंगा. इसके साथ ही सॉलिड वेस्ट, टाउनप्लानिंग आदि विषयों पर भी चर्चा हुई।
वसई विरार शहर में कोरोना की वस्तुस्थिति से अवगत होने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी, अस्पताल के डॉक्टर, नर्स एवं स्टाफ़ का जायज़ा लिया. उन्होंने बताया कि इस समय शहर में 4 हजार से अधिक कोरोना मरीज़ है। मनपा के 7 अस्पतालों को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है जहां बेड संख्या के हिसाब से कोविड मरीज़ों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। अन्य हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीज़ों को घर पर आइशोलेशन कर इलाज किया जा रहा है।दूसरी लहर के दरम्यान निजी अस्पतालों ने कोरोना मरीज़ों से शासन द्वारा जारी आदेश के हिसाब से अधिक बिल बनाकर वसूली की गई थी। इस मामले पर उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही इसपर जांच एवं अधिकारियों से चर्चा एक्शन लूँगा।
मनपा के नए आयुक्त अनिलकुमार पवार ने संभाला आयुक्त का पद
जनवरी 14, 2022
0
Tags