Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

विद्यालय में मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी खा कर पूर्व विधायक ने मनाया पर्व।

 हम भारती न्यूज़

प्रयागराज

विद्यालय में मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी खा कर पूर्व विधायक ने मनाया पर्व।
 

 (प्रयागराज)उतरांव थाना क्षेत्र के नीमी थरिया स्थित केडी पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज में मकर संक्रांति पर्व के शुभ अवसर पर पर्व महोत्सव का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची पूर्व विधायक पूजा पाल ने अपने समर्थकों के साथ पुरानी परंपरा में हिन्दू रीति रिवाज से खिचड़ी खा कर पर्व को मनाया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू धर्म में मकर संक्रांति लोहड़ी का पर्व को पुरानी परंपरा से मनाने की फिर से जरूरत है। अब यह पर्व विलुप्त होने के कगार पर दिख रहा है। लोगों में वह रुचि नहीं दिख रही है जो पहले थी। युवाओं को इस पर्व में तेजी से पहल करने की जरूरत है। विद्यालय के प्रबंधक डॉ नागेंद्र सिंह आए हुए सभी अतिथियों का सम्मान करते हुए खिचड़ी खिलाया। वही प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान अनिल उपेंद्र कुमार कमल सिंह दिनेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies