हम भारती न्यूज़
प्रयागराज
मॉर्निंग वाकिंग करने गई महिला पर चाकू से हमला, मंगलसूत्र छीन कर भागा
प्रयागराज) उतरांव थाना क्षेत्र के नव बाजार हाईवे सर्विस रोड पर माननीय मॉर्निंग वॉक करने गई महिला पर चाकू से हमला कर अज्ञात बदमाश ने लहूलुहान कर दिया। वही साथ में एक रही महिला ने शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंच कर लहूलुहान महिला को हण्डिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।नौबाजार थाना उतरांव निवासी लल्लन सिंह यादव जो एक व्यापारी है। शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी मोहनी यादव पड़ोस के एक महिला के साथ नव बाजार सर्विस रोड पर मॉर्निंग वॉक के लिए गई थी। बलीपुर की तरफ से एक अज्ञात बदमाश जो नकाबपोश में पहुंच कर महिला से छीना झपटी करने लगा।आरोप है कि महिला का मंगलसूत्र छीन कर भागने लगा।मंगलसूत्र लेकर भागते देख साहसी महिला बदमाश से भिड़ गई।वही अज्ञात नकाबपोश बदमाश ने महिला पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। लहूलुहान कर करौहा की तरफ भाग निकला। साथ में रही एक अन्य महिला ने शोर मचाया तो परिजन समेत ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल महिला को हण्डिया के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।घायल महिला के पति ने उत्तराव थाने में अज्ञात बदमाश के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मॉर्निंग वाकिंग करने गई महिला पर चाकू से हमला, मंगलसूत्र छीन कर भागा
जनवरी 14, 2022
0
Tags