किशोरी से इलाज के दौरान हॉस्पिटल के वार्ड बॉय ने की छेड़खानी
गोरखपुर हार्ट का इलाज करा रही किशोरी से हॉस्पिटल के वार्ड ब्वाय ने छेड़खानी की ,कैंट पुलिस ने आरोपी वार्ड ब्वाय दिलीप कुमार यादव के खिलाफ पाकसो व छेड़खानी का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मालूम हो कि किशोरी को हार्ट प्रॉब्लम की बीमारी थी। परिजन उसे इलाज के लिए लेकर शहर के पैडलेगंज स्थित राजवंशी न्यूरो एवं मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। आरोप है कि रात में हॉस्पिटल के वार्ड बॉय दिलीप कुमार यादव ने अकेले पाकर किशोर किशोरी से छेड़खानी शुरू कर दी छेड़खानी के बाद किशोरी के परिजनों ने वहां से किशोरी को डिस्चार्ज करा लिया। उसका इलाज दूसरे हॉस्पिटल में कराने को लेकर चले गए। इस मामले में शनिवार को किशोरी के परिजनों ने कैंट थाने में वार्ड बॉय के खिलाफ लिखित तहरीर दी तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने पाकसो व छेड़खानी का केस दर्ज कर रविवार की दोपहर दिलीप यादव को पैडलेगंज चौराहे से गिरफ्तार जेल भेज दिया।
हॉस्पिटल का है विवादों से नाता
हॉस्पिटल में आए दिन मरीजों के इलाज मैं लापरवाही को लेकर तमिल तारों से कर्मचारियों का विवाद होता रहता है। एक बार विवाद के दौरान वहां पर गोली भी चली थी। हॉस्पिटल के संचालन के लिए बाउंसर रखे गए हैं ।जो असलहे से हमेशा लैस रहते हैं और हमेशा बिबाद करते रहते हैं। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला चीफ ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
किशोरी से इलाज के दौरान हॉस्पिटल के वार्ड बॉय ने की छेड़खानी
जनवरी 09, 2022
0
Tags