Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

प्रचंड बहुमत से बनेगी दूसरी बार भाजपा सरकार- सैफुल अब्बास

 हम भारती न्यूज़
प्रयागराज
हंडिया प्रयागराज। प्रचंड बहुमत से दूसरी बार फिर बनेगी उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार  उक्त बातें भाजपा के काशी क्षेत्रीय मंत्री काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक  मोर्चा के सैफुल अब्बास ने कही। उन्होंने अपने आवास हंडिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा की प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा विपक्ष चाहे जो बोले उस पर हमें ध्यान नही देना है। हमारी सरकार ने काम किया है। उस काम को जनता जानती है। और देख भी रही है। जनता के बीच मे हम जा रहे है जनता का आशीर्वाद हमे मिल रहा है। और हम प्रचंड बहुमत से दूसरी बार सरकार बनाने जा रहे। बेरोजगार युवकों पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ध्यान दे रही है। सरकार बनने पर सभी बेरोजगारो को रोजगार दिया जाएगा। जिसकी तैयारी हमारी सरकार ने कर रखी है।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies