Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी किए निम्न आदेश

 हम भारती न्यूज़
ब्रेकिंग फिरोजाबाद
रिपोर्टर नवनीत गौतम

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी किए निम्न आदेश

फिरोजाबाद/12 जनवरी/सू0वि0            उ0प्र0 शासन से प्राप्त आदेशों के अनुपालन में जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने जनपद मेें बढते कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए निम्न आदेश जारी किए है। उन्होने अपने आदेश में कहा है कि रेलवे स्टेशन एवं बस अडडोें पर आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग एवं एण्टीजन टेस्ट एवं आवश्यकतानुसार आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाए। यदि किसी यात्री की रिपोर्ट धनात्मक पाई जाए और यात्री लक्षणात्मक है तो उन्हे पूर्ण चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होने अपने आदेश मंे कहा है कि जनपद स्तर पर गठित प्रशासनिक एवं मेडिकल टीम बाहर से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग कराना सुनिश्चित करेंगे एवं समुचित उपचार की व्यवस्था भी कराएगें। इसके अतिरिक्त अन्य यात्री जो स्वेच्छा से टेस्ट कराना चाहते है उनका भी टेस्ट कराया जाए।
    उन्होने कहा है कि समस्त सरकारी कार्यालय व निजी कार्यालय अधिकतम 50 प्रतिशत कर्मचारियों की क्षमता के साथ रोस्टर के आधार पर कार्य करेंगे एवं कार्यालय मेें कोविड हैल्पडेस्क अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाए। उन्होने कहा है कि निजी कार्यालय के कर्मचारी यदि कोविड धनात्मक पाए जाते है तो उन्हे 7 दिन की होम आइसोलेशन मंें वेतन का भी भुगतान किया जाए। उन्होने समस्त सम्बन्धितों को दिए गए निर्देशों का कडाई से पालन करने का आदेश जारी किया है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies