*हमें बताएं, अपना हाल,
गांव में आपके है चौपाल*
आपकी सुरक्षा पर है, हमारा ध्यान
स्वतंत्र, भयमुक्त होकर करें मतदान
"अब अधिकारी पहुँचेंगे गाँव-गाँव"
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा थाने की कार्यप्रणाली सुधारने, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण, अपराध नियंत्रण, कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने हेतु प्रत्येक राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी अलग-अलग गाँव में जाकर ये चौपाल आयोजित करेंगे । इस चौपाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों व शांति- व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये गाँव का चयन किया जायेगा । इस चौपाल में उन गाँवों को प्राथमिकता दी जायेगी जिसमें बड़ी आबादी के गाँव, जहाँ विवाद अधिक हो व कानून- व्यवस्था सम्बन्धी समस्याएं ज्यादा हो एवं जहाँ पार्टीबन्दी अधिक हो या पूर्व के चुनाव (लोकसभा/विधानसभा/पंचायत चुनाव) में हिंसा व मारपीट हुई हो या चुनाव से सम्बन्धित अन्य घटनायें हुई हो । पुलिस चौपाल लगाए जाने के आदेश के क्रम में आज दिनांक 12-01-2022 को स्वयं द्वारा थाना चौरीचौरा के ग्राम जंगल महादेवा सहित जनपद के विभिन्न थानो के कुल 46 गांवो/मोहल्लों में राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारीयों द्वारा दोपहर 13:00 बजे से 17:00 बजे तक “पुलिस चौपाल” लगाकर जनता की समस्याओं को सुना गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा चलाए जा रहे अभियान "पुलिस चौपाल" के तहत थाना चौरीचौरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जंगल महादेवा पर जनता की समस्याओं को सुना गया । जहॉ अब तक कुल 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा 02 प्रकरणों में मुकदमा पंजीकृत करने हेतु निर्देशित किया गया तथा 02 प्रकरणों में जांच के आदेश दिए गए । क्षेत्र से सम्बन्धित BPO (बीट पुलिस आफिसर) के साथ मीटिंग की गयी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । विभिन्न थानो पर चौकीदारो व पुलिस कर्मियो से सीधा संवाद किया गया, तथा चौरीचौरा थानाक्षेत्र का भ्रमण कर कार्यालय, मेस, बैरक, चुनाव कार्यालय, हेल्प डेस्क व रजिस्टरों इत्यादी का निरीक्षण कर थाने की कार्यप्रणाली को और भी बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । थाना क्षेत्र में पड़ने वाले पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा पत्रकार बन्धुओं तथा संभ्रांत व्यक्तियों से मुलाकात किया गया और क्षेत्र में विगत वर्षों में संपन्न चुनाव के संबंध में जानकारी ली गई तथा आगामी चुनाव के सम्बन्ध में वार्ता की गयी । ग्रामीणों को स्वतंत्र, भयमुक्त होकर मतदान करने हेतु बताया गया ।
इसी क्रम में अब तक पुलिस चौपाल में जनपद के कुल 46 गांवो में कुल 78 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए । जिनमें से कुल 36 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए 02 प्रकरण में निरोधात्मक कार्यवाही तथा 05 प्रकरणों में जांच हेतु सम्बन्धित को आदेश-निर्देश दिया गया ।हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला चीफ ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव*
आपकी सुरक्षा पर है, हमारा ध्यान स्वतंत्र, भयमुक्त होकर करें मतदान "अब अधिकारी पहुँचेंगे गाँव-गाँव"
जनवरी 12, 2022
0
Tags