Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

श्रीरामचरितमानस अखण्ड पाठ का हुआ समापन

 संवाददाता हम भारती  न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र

श्रीरामचरितमानस अखण्ड पाठ का हुआ समापन




वसई : - सत्संग रामलीला समिति के सदस्यों द्वारा 11 सुन्दकाण्ड के सफल आयोजन के पश्चात समिति ने हिन्दू धर्म प्रचार-प्रसार हेतू 11 श्रीरामचरितमानस के अखण्ड पाठ का संकल्प लिया है। अध्यक्ष विनोद श्रीधर पाण्डेय के अनुसार यह 11 अखण्ड रामायण पाठ अलग-अलग दिन, अलग-अलग स्थान और अलग-अलग सदस्यों के यहां आयोजित किया जायेगा। इस कड़ी में पहला अखण्ड रामायण पाठ संस्था के अध्यक्ष विनोद श्रीधर पाण्डेय के यहाँ कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से वसई विरार शहर महानगरपालिका के पूर्व उपमहापौर उमेश नाईक और पूर्व सभापति निलेश देशमुख के अलावा उ.वि.संस्था अध्यक्ष राजेश पाण्डेय, के.डी शर्मा, ब्राह्मण सेना अध्यक्ष मनीष जोशी, पूर्व नगरसेवक सचिन देसाई, भागवत यादव, उद्योगपति शंकुतला हारिनाथ पाण्डेय, अरुण तिवारी, सी.बी.सिंह, प्रदीप सिंह, उ.वि. मंच के अध्यक्ष नागेन्द्र तिवारी, सुनील तिवारी, शिवनारायण उपाध्याय, भानु सिंह, दिनेश चतुर्वेदी, अनिल पाण्डेय, दिवाकर तिवारी, चंद्रमोहन पाण्डेय, बविआ नेता राजू शुक्ला, रविन्द्र उपाध्याय, डब्लू सिंह, सजंय शर्मा, प्रदीप मिश्रा, शेखर मिश्रा, शिव दुबे व अन्य कई गणमान्य व्यक्ति पधारें। इस अवसर संस्था के संरक्षक निलेश देशमुख ने रामायण के संचालन,गायन एवं वादन में सहयोग करने वाले सभी मानस प्रेमियों को हनुमानचालीसा, दुर्गा चालीसा एवं सुन्दकाण्ड की प्रतिलिपि भेंट किया और अध्यक्ष विनोद श्रीधर पाण्डेय के सभी मानस प्रेमियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद एवं साधुवाद ज्ञापित किया। अखंड रामायण पाठ की समाप्ति पर हवन, पूर्णाहुति, आरती के पश्चात मानस प्रेमियों के लिए प्रीति भोज का आयोजन किया गया। जिसमें कई लोगों ने प्रसाद का लाभ लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक विनोद श्रीधर पाण्डेय, व्यवस्थापक-धर्मेंद्र अंजनी सिंह, मानस संचालन सहयोगी -विजय मिश्रा, रिंकू पाण्डेय, रविन्द्र मिश्रा, राकेश तिवारी, हरिकेश तिवारी, रितेश पाठक, अशोक शर्मा, दिवाकर उपाध्याय, प्रमेन्द्र मिश्रा,जगदीश दुबे, सदन गौंड़, अवधेश, सूरज, सुरेश, ऋषभ, अभिषेक, शुभम, श्वेता सिंह, अमित ,सोनम एवं ऋषभ-पूजा, आचार्य विश्वनाथ ओझा, संजय पंडित सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies