हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
परिवारिक विवादों में मुकदमों से पूर्व कराएं सुलह, माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार।
श्री कालीचरण-11 प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय संभल स्थित चंदौसी तथा लव मोहन वार्ष्णेय संगीता भार्गव की विशेष पीठ दिनांक 15,01, 2022 को दीवानी न्यायालय परिसर में 11:00 बजे पारिवारिक विवादों को बिना मुकदमा दाखिल किए फ्री लिटिगेशन स्तर पर सुनवाई हेतु बैठेगी।
न्यायालय परिसर में स्थापित हेल्पडेस्क में वैवाहिक विवादों को बिना वाद दायर किए ही फ्री लिटिगेशन स्थान पर सरल समाधान किए जाने के लिए संपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है।नोडल अधिकारी बबीता पाठक ने बताया कि वैवाहिक विवादों को बिना मुकदमा दर्ज कराएं समझाने का यह सुनहरा अवसर है।
जिसमें विशेष पीठ दोनों पक्षों को सुनकर मामले का तुरंत निस्तारण करेगी।
इस फैसले का प्रभाव कोर्ट की डिकी के समान होता है, निर्धन वंचित असहाय एवं परिवारिक विवादों से परेशान व्यक्तियों को सुबह के समझौते से न्याय दिलाने के लिए यह विशेष कार्यवाही विशेष लोक अदालत दिनांक 22, 01,2020 को की जाएगी।
दिनांक 22, 01,2020 को विशेष लोक अदालत का आयोजन परिवार न्यायालय दीवानी न्यायालय परिसर मे किया जाएगा।