Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

महाराष्ट्र सरकार द्वारा निर्णय सभी व्यपारियो को मराठी में शाइनबोर्ड लगाना होगा

 संवाददाता हम भारती  न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र


महाराष्ट्र सरकार द्वारा निर्णय  सभी व्यपारियो को मराठी में शाइनबोर्ड लगाना होगा

भाजपा वसई विरार जिला उपाध्यक्ष ने महाराष्ट्र सरकार से व्यपारियो की तरफ से कुछसमय की मांग की ; मनोज बारोट

वसई : - महाराष्ट्र सरकार द्वारा निर्णय लिया गया कि सभी छोटी दुकान के व्यापारियों को अपनी दुकानों पर मराठी में शाइनबोर्ड लगाना होगा. यह मांग बहुत पुरानी थी इसलिए इस निर्णय को लेकर भाजपा वसई विरार जिला उपाध्यक्ष ने बताया की सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते है क्योंकि व्यापारी जिस राज्य में व्यापार करता है उस राज्य की भाषा का गर्व और सम्मान व्यापारी-नागरिक को करना ही चाहिए. निर्णय उचित है, पर समय को अनुचित बताते हुए कहा कि कोरोना के चलते गत दो साल से व्यापारी वर्ग पूरी तरह से बेहाल है. कुछ ऐसे भी व्यापारी होंगे जिन्होंने बैंको से या शराफी ब्याज पर कर्ज लेकर अपना नया व्यवसाय शुरू किया होगा लेकिन अचानक लॉकडाउन लग जाने से उनका क्या हुआ होगा? इसकी कल्पना हम कर सकते है. व्यापारी आर्थिक संकट से गुजर रहे है और यह हाल सिर्फ किसी एक राज्य के व्यापारी का नही बल्कि पूरे देश के व्यापारी का है. ऐसी परिस्थिति में कोई व्यापारी को शाइनबोर्ड बदलना है या नया बनाना है तो व्यापारी को अपने व्यवसाय की प्रतिष्ठा के मुताबिक़ हजार रुपए से लेकर लाखो रुपए तक का खर्च उठाना पड़ सकता है. इस पर  मनोज बारोट ने व्यापारियों की ओर से अखबारों के माध्यम से राज्य सरकार से विनंती की है कि इस निर्णय को कुछ समय के लिए यदि स्थगित कर दिया जाए तो व्यापारियों के हित में होगा। बारोट ने सरकार से यह भी गुजारिश की है कि यदि राज्य सरकार इस निर्णय को स्थगित नही करना चाहती है तो कम से कम प्रशासन को यह निर्देश दे की कोरोना काल के चलते किसी भी व्यापारी के साथ बोर्ड को लेकर किसी भी प्रकार की जोर ज़बरदस्ती न कि जाए अन्यथा इसका यह परिणाम होगा की कोई व्यापारी किसी कारण बोर्ड पर खर्च करने में असमर्थ रहा तो मराठी शाइनबोर्ड के नाम पर भ्रष्टाचार में बढ़ावा होने की संभावना को भी नकारा नहीं जा सकता है। इसलिए आशा करता हूं कि इस मामले को गंभीरता से देखते हुए राज्य सरकार उचित निर्णय लें.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies