Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कोरोना मरीजो के लिए संजीवनी बनेगा बोलिंज हॉस्पिटल

 संवाददाता हम भारती  न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र


कोरोना मरीजो के लिए संजीवनी बनेगा बोलिंज हॉस्पिटल

श्री जीवदानीदेवी हॉस्पिटल से कोरोना के 64 मरीज हुए डिस्चार्ज, परिजनों में खुशी का माहौल

विरार ; - वसई-विरार शहर में कोरोना मरीजों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है.  नतीजतन महानगरपालिका ने अपने दो अस्पतालों को पूरी क्षमता से चालू कर दिया है। वहीं जल्द ही विरार के बोलिंज को तीसरें अस्पताल के तौर में जल्द ही शुरू किया जाएगा।वसई में वरुण इंडस्ट्रीज, विरार में चंदनसार और बोलिंज अस्पताल पूरी क्षमता से शुरू हो गए हैं। वसई-विरार में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. शहर में मंगलवार को 450 मरीज मिले, वहीं बुधवार को भी बड़ी संख्या में मरीज मिले। नतीजतन, महानगरपालिका ने अपनी स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया है। वीवीसीएमसी ने वसई में वरुण इंडस्ट्रीज में 1200 बेड का अस्पताल शुरू किया है। इसमें ऑक्सीजन की सुविधा के साथ 240 बेड और 10 वेंटिलेटर बेड हैं। चंदनसार के अस्पताल में गहन देखभाल के साथ 150 बिस्तर हैं। विरार वेस्ट के बोलिंज अस्पताल में बच्चों और अन्य मरीजों के लिए 120 बेड हैं। इसमें 10 आर्टिफिशियल रेस्पिरेटरी बेड हैं। इसी तरह सोपारा के समेल पाड़ा में 150 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है। पिछली लहर में, मरीज़ों को गंभीर ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा था।  नतीजतन, महानगरपालिका ने आठ छोटी और चार बड़ी ऑक्सीजन परियोजनाएं स्थापित की हैं। इसी तरह महानगरपालिका के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की सुविधा मुहैया करायी गयी है.डॉ.स्मिता वाघमारे ने बताया है। महानगरपालिका द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा।वर्तमान में महानगर पालिका के क्षेत्र में 235 प्रतिबंध क्षेत्र कार्य कर रहे हैं। श्री जीवदानीदेवी हॉस्पिटल की इंचार्ज डॉ. मेरिना फिलिप्स ने बताया कि 1 जनवरी से लेकर 6 जनवरी तक कुल 113 मरीजो का एडमिशन हुआ है, 64 मरीज कोरोना को हराकर घर चले गए। तथा 1 ने जान गवाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 87 मरीज का उपचार चल रहा है।वरुण कोरोना सेंटर के इंचार्ज डॉ.विनय सालपुरे ने बताया कि 80 कोरोना मरीजों की भर्ती की गयी है,सभी मरीजों का इलाज चल रहा है। वसई विरार में जैसे-जैसे कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, मनपा तीसरी लहर के लिए तैयार है। महानगरपालिका ने भी नागरिकों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies