Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थाने का हिस्ट्रीशीटर/लूटेरा चोरी की मोटरसाइकिल व तमंचा सहित गिरफ्तार

 थाना चौरीचौरा जपनद गोरखपुर दिनांक 08-01-2022

थाने का हिस्ट्रीशीटर/लूटेरा चोरी की मोटरसाइकिल व तमंचा सहित गिरफ्तार




वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मय टीम वांछित अभियुक्त व वारन्टी व तलाश के क्रम में जरिये मुखबीर सूचना पर  इब्राहिमपुर तिराहे पर चेकिंग की जाने लगी । मोटरसाइकिल सवार को पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो पुलिस वालो को देखकर मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति पीछे  मुड़कर भागने लगा कि पुलिस वालो द्वारा घेरघारकर 14.45 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तार व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सुजीत पासवान पुत्र रामदरश पासवान ग्राम रउतैनिया सरदार थाना चौरी चौरा  गोरखपुर बताया जो कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 14.45 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्त के परिजन को उचित माघ्यम से दिया गया । गिरफ्तारी के समय माननीय सर्वोच्चन्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया ।

नाम पता अभियुक्तगण -
सुजीत पासवान पुत्र रामदरश पासवान ग्राम रउतैनिया सरदार थाना चौरी चौरा  गोरखपुर

बरामदगी –
    एक अदद चोरी की पल्सर मोटर साइकिल बिना नम्बर की
    एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

पंजीकृत मुकदमा –
मु0अ0स0 02/22 धारा 41/411 भादवि0 थाना चौरी चौरा गोरखपुर
मु0अ0सं0 03/22 धारा 3/25 आर्म्स  एक्ट थाना चौरी चौरा गोरखपुर

आपराधिक इतिहासः-
1- मु0अ0सं0 142/15 धारा 3/25 Arms. Act. भादवि थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
2- मु0अ0सं0 225/15 धारा 392,411 भादवि थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
3- मु0अ0सं0 226/15 धारा 392,411 भादवि थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
4- मु0अ0सं0 264/15 धारा 392,411 भादवि थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
5- मु0अ0सं0 432/15 धारा 392,411 भादवि थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
6-निल/15 धारा 392,412 भादवि थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
7- मु0अ0सं0 494/15 धारा 323,395,412 भादवि थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
8- मु0अ0सं0 508/15 धारा 323,395,412 भादवि थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
9- मु0अ0सं0 360/17 धारा 457/ 380/411 भादवि0 थाना चौरीचौरा जनपद गोरखपुर
10-मु0अ0सं0 383/17 धारा 3/4 गुण्डा अधि0 थाना चौरी चौरा गोरखपुर
11- मु0अ0सं0 476/18 धारा 3(1) यू0पी0 गैगस्टर एक्ट थाना चौरी चौरा गोरखपुर
12- मु0अ0सं0 237/21 धारा 307 भादवि0 थाना चौरी चौरा गोरखपुर

गिरफ्तार करने वाली टीम –
1.    प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार
2.    उ0नि0 मदन मोहन मिश्र
3.    उ0नि0 अजय कुमार यादव
4.    उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह
5.    का0 प्रदीप कुमार
6.    का0 प्रिन्स कुमार यादव
7.    का0 रामचन्दर यादव
8.    का0 रामकृष्ण यादव। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला चीफ ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies